झारखण्ड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, उद्योग भवन, रातु रोड, राँची

राष्ट्रीय खादी, हस्तशिल्प एवं सरस महोत्सव, 2025-2026

झारखण्ड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योेग बोर्ड तथा ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव, 2025-2026 का आयोजन मोरहाबादी मैदान, राँची में दिनांक 21.12.2025 से दिनांक 06.01.2026 तक किया जा रहा है ।

1. महोत्सव मोरहाबादी मैदान, राँची, झारखण्ड में दिनांक 21.12.2025 (रविवार) से दिनांक 06.01.2026 (मंगलवार) तक होगा।

2. उक्त महोत्सव में स्टॉल का किराया निम्नानुसार निर्धारित है

Sl. STALL TYPE STALL SIZE AMOUNT(Rs)
1 General Stall 3x3 mtr 40,000.00
3 Front Stall 3x3 mtr 50,000.00
4 Government Stall 3x3 mtr 50,000.00
5 Food Stall 3x3 mtr 50,000.00
6 Open Area/ Carpet/ crockery & Furniture 200 sq ft 40,000.00
6 Khadi Institution (Other state) 3x3 mtr 20,000.00

3. महोत्सव में KVIC के द्वारा पंजीकृत खादी संस्था एवं खादी बोर्ड से पंजीकृत संस्थाओं को स्टॉल आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी । इस संबंध में, आवश्यक प्रमाण पत्र आवेदन के साथ जमा करना अनिवार्य होगा ।

4. प्रत्येक संस्था या व्यक्ति को अधिकतम एक(01) स्टॉल ही आवंटित किए जाएंगे।

5. स्टॉल आवंटन हेतु पंजीकरण झारखण्ड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की वेबसाइट www.jharkhandkhadi.net पर दिनांक 11.11.2025 से होगी।

6. स्टॉल आवंटन हेतु आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 25.11.2025 है ।

7. आवेदन शुल्क 500/(पांच सौ रूपये) के रूप में झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के payment Gateway के माध्यम से भुगतेय होगी जो NON Refundable रहेगी।

8. स्टॉल हेतु आवेदन के सत्यापन के पश्चात स्टॉल पुष्टि की सूचना आपको e-mail द्वारा प्रेषित की जाएगी | तदोपरांत स्टॉल की राशि भुगतान करने पर स्टॉल आवंटित किया जाएगा ।

9.स्टालों के शुल्क की राशि झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के payment Gateway के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा |

10.स्टॉल आवंटन के उपरांत स्टॉल की राशि किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं की जायेगी (Non Refundable) |

11. महोत्सव में स्टॉल आवंटन के पश्चात मेला उद्घाटन के दिन यदि स्टॉल नहीं लगाया जाता है, तो आपके आवंटन को रद्द कर दिया जायेगा एवं स्टॉल की राशि जब्त कर ली जाएगी ।

नियम और शर्त्तें: (Terms & Conditions)

1. एक रजिस्ट्रेशन पर केवल एक ही स्टॉल दिया जायेगा ।

2. स्टॉल की राशि का पूर्ण भुगतान के बाद ही स्टॉल आरक्षित किया जायेगा।

3.आवेदन फार्म में जिस व्यक्ति की विवरणी यथा व्यक्ति का नाम, आधार संख्या , मोबाइल नंबर एवं फोटो उपलब्ध कराया गया है उसी व्यक्ति को उस महोत्सव में स्टॉल पर उपस्थिति अनिवार्य होगी। किसी अन्य व्यक्ति को उक्त स्टॉल पर पाए जाने की स्तिथि में उसी समय आपके आवंटित स्टॉल को तत्काल प्रभाव में रद्द कर दिया जाएगा।

4.महोत्सव में जिन प्रतिभागियों / संस्थाओं को स्टॉल आवंटित किए जाएंगे उसी संस्था के द्वारा स्टॉल में, वही सामग्री बिक्री की जायेगी जो उनके द्वारा जमा किए गए फार्म में अंकित होगा। जांच के क्रम में यदि स्टॉल पर किसी अन्य संस्था / व्यक्ति द्वारा अन्य सामग्री बेची जाती है तो तत्काल प्रभाव से आवंटन रद्द कर दिया जाएगा एवं शुल्क के अतिरिक्त रु 10,000/ (दस हजार) मात्र का दंड वसूला जाएगा साथ ही उनकी संस्था को Black Listed करते हुए आगामी मेले में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा ।

5. प्रत्येक संस्था को उपलब्धता के आधार पर ही स्टॉल आवंटित किए जाएंगे।

6. स्टॉल आवंटन में अंतिम निर्णय झारखण्ड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पास सुरक्षित रहेगा।


KVIC से पंजीकृत खादी संस्थाओं हेतु Undertaking

मेरे द्वारा स्टॉल में उन्हीं सामानों की बिक्री की जाएगी जो KVIC के द्वारा निर्गत Khadi Marka के अनुरूप हो, यदि स्टॉल में मौजूद कपड़ों की गुणवत्ता में कमी या Duplicate पाया गया तो झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड मेरे आवंटित स्टॉल को तत्काल रद्द कर सकते है और हमारे सामानों को भी जब्त कर सकते है।


नाम :
पदनाम :
हस्ताक्षर :
मोबाइल न :

अथवा

PMEGP , DCH, पंजीकृत संस्थाओं एवं अन्य हेतु Undertaking

मेरे द्वारा स्टॉल में उन्हीं सामानों की बिक्री की जाएगी जिसका उल्लेख संबंधित पंजीकृत प्रमाण पत्र में किया गया है। स्टॉल में अन्य समान या कोई आपत्तिजनक सामान पाए जाने पर झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड मेरे आवंटित स्टॉल को तत्काल रद्द कर सकते है और हमारे सामानों को भी जब्त कर सकते है।


नाम :
पदनाम :
हस्ताक्षर :
मोबाइल न :

Welcome !

Registration Closed for राष्ट्रीय खादी, हस्तशिल्प एवं सरस महोत्सव, 2025-2026

राष्ट्रीय खादी, हस्तशिल्प एवं सरस महोत्सव, 2025-2026 में प्राप्त आवेदनों की जांच की जा रही है, भुगतान के संबंध में वेबसाइट के द्वारा सूचित किया जाएगा।