झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा दिनांक 19 अगस्त 2025 को बापू सभागार, द्वितीय तल, उद्योग भवन, रातू रोड में RAMP योजना (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार) के अंतर्गत झारखंड राज्य की खादी संस्थाओं को सशक्त बनाने हेतु एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला की अध्यक्षता झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती सुमन पाठक एवं खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, रांची के निदेशक श्रीमान मांगे राम ने संयुक्त रूप से की।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राज्य के खादी उद्यमियों को सशक्त बनाना, ग्रामीण उद्योगों को मजबूत करना तथा वित्तीय समावेशन और सतत विकास के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि मिलजुल कर हम प्रगति और समृद्धि के ताने-बाने में खादी की भावना को निरंतर पिरोते रहेंगे।
